Ravi Pushya : समृद्धि के साथ सम्मान भी दिला सकता है ये योग, श्रेष्ठ दिन बना रविवार | Ravi Pushya Yoga Can Bring Prosperity And Honor

ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग विशेष फलदायी माना जाता है। रविवार और सप्तमी दोनों के अधिष्ठाता भगवान सूर्यदेव हैं। ऐसे में रवि पुष्य योग के साथ इस तिथि का संयोग तेज, यश और आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।





