Breaking News

Gen Z Shopping: बस 500 रुपये में Gen Z लुक! दिल्ली-NCR के इन बाज़ार में करें शॉपिंग – gen z thrift shopping delhi NCR Mumbai celebrity streetwear look srss


वीकेंड आते ही कई लोग चमक-दमक वाले मॉल में जाकर जारा या H&M के आउटलेट पर एक टी-शर्ट के लिए 3 से 4 हजार रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन 2026 की जेन जी यानी 18 से 25 साल के युवाओं की पसंद इससे अलग है. ये पीढ़ी महंगे ब्रांड के टैग के बजाय स्मार्ट और खूबसूरत फैशन में यकीन रखती है.

शनिवार और रविवार की सुबह जेब में 500 रुपये का नोट डालकर दोस्तों के साथ निकलना और दिल्ली-NCR या मुंबई के थ्रिफ्ट मार्केट से सेलेब्रिटी जैसा लुक तैयार करना युवाओं का पसंदीदा वीकेंड प्लान बन चुका है. इन बाजारों में कम बजट में ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, बैगी जींस और पूरा स्ट्रीटवेअर लुक तैयार करने के कई ऑप्शन्स मिलते हैं.

दिल्ली-NCR के थ्रिफ्ट बाजार- दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग वीकेंड पर मॉल के बजाय सरोजिनी नगर, जनपथ, मजनू का टीला और स्थानीय बाजारों का रुख कर सकते हैं.

सरोजिनी नगर और जनपथ- जनपथ की लेन नंबर 11 व 12 और सरोजिनी नगर में 200 रुपये में ओवरसाइज्ड बैगी जींस मिल सकती है. यहां 100-150 रुपये में विंटेज जैकेट और टी-शर्ट के भी कई ऑप्शन्स मिलते हैं.

मजनू का टीला बाजार- यह बाजार कोरियन स्टाइल, k-पॉप और एनीमे वाले कार्डिगन, हुडी और खूबसूरत एक्सेसरीज के लिए जेन जी की पहली पसंद है.

मंगल बाजार- तिलक नगर और सेक्टर 22 नोएडा में वीकेंड पर लगने वाले इन लोकल संडे मार्केट में 150 रुपये में डेनिम और कोरियन टॉप के थ्रिफ्ट ढेर मिल जाते हैं.

मुंबई के युवा हॉटस्पॉट- मुंबई के युवाओं के लिए भी वीकेंड पर थ्रिफ्ट खरीदारी का अलग अंदाज है. बांद्रा हिल रोड, लिंक रोड और CSMT के पास स्थित फैशन स्ट्रीट उनके लिए प्रमुख ऑप्शन्स हैं.

बांद्रा हिल रोड और लिंक रोड- यहां 200 से 300 रुपये के बीच ट्रेंडी क्रॉप टॉप, स्ट्रीटवेअर पैंट और बकेट हैट मिल सकते हैं.

फैशन स्ट्रीट- CSMT के पास स्थित फैशन स्ट्रीट कॉलेज में नए दाखिल हुए स्टूडेंट्स के लिए 500 रुपये में पूरा आउटफिट तैयार करने की जगह है. इस बजट में टी-शर्ट, जींस और सनग्लासेज का सेट तैयार किया जा सकता है.

500 रुपये में सेलेब्रिटी जैसा लुक तैयार करने के 4 तरीके-  थ्रिफ्ट बाजार में सिर्फ सामान खरीदना काफी नहीं है, बल्कि सही चीज चुनना भी जरूरी है. वीकेंड पर खरीदारी करते वक्त कपड़ों की जोड़ी, बाजार पहुंचने का वक्त, एक्सेसरीज और खुद कपड़ों में बदलाव करने पर ध्यान दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Gen Z Social Media Detox: Gen Z ने निकाला सोशल मीडिया डिटॉक्स का तरीका… ऐसे बना रहे फोन से दूरी!

मोलभाव नहीं, कपड़ों की सही जोड़ी पर ध्यान दें-  200 रुपये की एक सामान्य काली ओवरसाइज्ड टी-शर्ट और 250 रुपये की सफेद कार्गो पैंट मिलकर अनन्या पांडे या इशान खट्टर जैसा स्ट्रीटवेअर लुक दे सकती हैं.

सुबह 10 बजे का पहला वक्त चुनें– वीकेंड पर भीड़ बढ़ने से पहले सुबह बाजार पहुंचें. इस वक्त दुकानदार नए माल की बोरियां खोलते हैं, जिनमें बिना इस्तेमाल किए गए और सैंपल कपड़े सबसे सस्ते मिलते हैं.

एक्सेसरीज से लुक बेहतर करें-  50 रुपये के सनग्लासेज, सिल्वर रिंग या खूबसूरत कैनवास बैग आपके 300 रुपये के सामान्य पहनावे को भी 5 हजार रुपये जैसा महंगा लुक दे सकते हैं.

थ्रिफ्ट और DIY का तरीका अपनाएं-  थोड़ा बड़ा या ढीला कपड़ा मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है. आज के जेन जी कपल और दोस्त थ्रिफ्ट किए गए कपड़ों को खुद छोटा करके या उन्हें रिस्टाइल करके अपनी पसंद का स्टाइल बना लेते हैं.

वीकेंड पर थ्रिफ्ट खरीदारी सिर्फ पैसे बचाने का जरिया नहीं है. दोस्तों के साथ घूमना, स्ट्रीट फूड का मजा लेना और कम बजट में अपनी अलग फैशन पहचान बनाना भी आज की पीढ़ी की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. दिल्ली-NCR और मुंबई के इन बाजारों में 500 रुपये के बजट और सही चुनाव के साथ पूरा स्ट्रीटवेअर लुक तैयार किया जा सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के