Breaking News

8 बच्चों की मां को पति ने चाकू से गोदा, ईंट से कुचला सिर… फिर खुद भी दे दी जान – hardoi 8 children mother wife murder husband suicide character suspicion case big revelation lcly


उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 8 बच्चों की मां और अधेड़ उम्र पत्नी की पति ने हत्या कर दी. हत्या को अंजाम चरित्र शक में दिया गया. हालांकि, इसके कुछ देर पर आरोपी पति ने भी जान दे दी. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी अकेले थे, जबकि उनके बच्चे दूसरे मकान पर थे. जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो बेटे ने जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधेड़ उम्र पत्नी की हत्या और उसके बाद पति की आत्महत्या का यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव का है. यहां रहने वाले लालपूत (52) खेतीबाड़ी करते थे. उनके गांव में दो घर बने हुए हैं. लालपूत नशे करने का आदी थी, इसलिए घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि दोनों के आठ बच्चों में तीन पुत्र बाहर हैं, जबकि एक ऑटो चलाता है. घटना वाले दिन वह भी घर पर नहीं था. साथ ही दोनों बेटियां भी कहीं गईं हुईं थी. जबकि एक बेटा पुराने घर में था. बताया जाता है दोनों के बीच चरित्र पर शक को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.

शनिवार शाम लालपूत के बेटे पुष्पेंद्र अपने भाइयों के साथ दूसरे मकान पर था. घर में पति-पत्नी अकेले थे. देर शाम जब पुष्पेंद्र वापस लौटा तो आंगन में मां जमुका का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि पिता लालपूत का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था. जमुका पर चाकू से हमला किया गया था. इसके बाद ईंट से सिर को कुचला गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके से चाकू और ईंट बरामद की गई है. 

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल पसरा हुआ है. संतोष कुमार सिंह सीओ, शाहाबाद हरदोई ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर की देर शाम की है. 

पति लालपूत राठौर (52 वर्ष) ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी जनुका देवी (50 वर्ष) पर ईंट और सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के