Alwar: करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने मांगा सौभाग्य का आशीर्वाद | Sakat Chauth Mata Temple Karwa Chauth Vrat Alwar

मंदिर में कई महिलाओं ने बैंड-बाजे के साथ माता रानी को पोशाक और शृंगार सामग्री चढ़ाई। वहीं, मनोकामना पूरी होने पर कुछ महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया। दर्शन के लिए आसपास के गांवों के साथ दिल्ली, जयपुर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, अलवर, दौसा, राजगढ़, बांदीकुई और बसवा सहित कई जगहों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने पानी की प्याऊ लगाई और लोगों को ठंडा पानी पिलाया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।





