Breaking News

दिवाली और छठ के लिए नई स्‍पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल – Indian Railway Announced new Special Trains Diwali Chhath Timing Schedule tutd


दीपावली और छठ पूजा का त्यौहार नजदीक आ रहा है. ऐसे में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी नई स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली से यूपी बिहार आने जाने वालों को काफी राहत मिलेगी. 

इन ट्रेनों के बारे में बताते उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन किया जाएगा.उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की ताज़ा स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस और रेलवे हेल्पलाइन से ले सकते हैं. 

गाड़ी संख्या 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा–आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस-
गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार एवं मंगलवार को दिनांक 03.11.2026 से 17.11.2026 तक कुल 05 फेरे लगाएगी. गाड़ी संख्या 04057 छपरा से शुक्रवार एवं मंगलवार को दिनांक 03.11.2026 से 17.11.2026 तक कुल 05 फेरे लगाएगी.

गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से 00:20 बजे प्रस्थान कर इसके बाद 03:50–03:52 बजे टुंडला जंक्शन, 07:20–07:25 बजे गोविंदपुरी, 10:35–10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. प्रयागराज जंक्शन से यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग होकर 11:43–11:45 बजे ज्ञानपुर रोड, 13:15–13:25 बजे वाराणसी, 13:55–13:57 बजे सारनाथ, 14:28–14:30 बजे औड़िहार जंक्शन, 15:35–15:45 बजे गाजीपुर सिटी, 16:53–16:55 बजे पेफना जंक्शन, 17:10–17:12 बजे बलिया, 17:50–17:52 बजे रेवती, 18:09–18:11 बजे सुरेमनपुर और 19:20 बजे छपरा पहुंचेगी.

वापसी मे गाड़ी संख्या 04057 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी छपरा से 22:10 बजे प्रस्थान कर 22:48–22:50 बजे सुरेमनपुर, 23:05–23:07 बजे रेवती, 23:53–23:55 बजे बलिया, 00:13–00:15 बजे पेफना जंक्शन, 01:15–01:25 बजे गाजीपुर सिटी, 02:28–02:30 बजे औड़िहार जंक्शन, 02:53–02:55 बजे सारनाथ, 03:35–03:45 बजे वाराणसी, 04:48–04:50 बजे ज्ञानपुर रोड तथा 05:55–06:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 08:50–08:55 बजे गोविंदपुरी, 12:10–12:12 बजे टुंडला जंक्शन और 16:30 बजे चिपियाना बुजुर्ग से पास होकर 17:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05087/05088 मऊ–आनंद विहार टर्मिनल–मऊ विशेष गाड़ी      

गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 03.11.2026 एवं 10.11.2026 को कुल 02 फेरे  और गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 04.11.2026 एवं 11.11.2026 को कुल 02 फेरे के लिए चलाई जाएगी.

गाड़ी संख्या 05087 मऊ–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी मऊ से 22:30 बजे प्रस्थान कर 22:53–22:55 बजे मुहम्मदाबाद (MMA), 23:25–23:30 बजे आजमगढ़ (AMH), 00:10–00:12 बजे खोरासन रोड (KRND), 01:10–01:15 बजे शाहगंज (SHG), 01:53–01:55 बजे जौनपुर जंक्शन (JNU), 02:58–03:00 बजे जंघई जंक्शन (JNH), 05:20–05:22 बजे प्रयाग (PRG) और 05:40–05:45 बजे प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पहुंचेगी. 08:40–08:45 बजे गोविंदपुरी, 11:58–12:00 बजे टुंडला जंक्शन, 16:21–16:23 बजे गाजियाबाद तथा 17:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
   
वापसी मे गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल–मऊ विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से 19:15 बजे प्रस्थान कर 19:48–19:50 बजे गाजियाबाद, 23:30–23:32 बजे टुंडला जंक्शन, 02:30–02:35 बजे गोविंदपुरी तथा 05:50–05:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 09:03–09:05 बजे जंघई जंक्शन, 10:18–10:20 बजे जौनपुर जंक्शन, 10:52–10:54 बजे शाहगंज, 11:55–11:57 बजे खोरासन रोड, 12:40–12:45 बजे आजमगढ़, 13:15–13:17 बजे मुहम्मदाबाद तथा 14:00 बजे मऊ पहुंचेगी.
   
गाड़ी संख्या 05091/05092 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी-

गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर से 09.11.2026 एवं 16.11.2026 को कुल 02 फेरे और गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11.11.2026 एवं 18.11.2026 को कुल 02 फेरे के लिए चलाई जाएगी.

गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से सोमवार को 21:55 बजे प्रस्थान कर 23:20–23:22 बजे बस्ती, 01:10–01:15 बजे गोंडा जंक्शन, 04:00–04:02 बजे बादशाहनगर तथा 04:50–05:00 बजे ऐशबाग पहुंचेगी. 07:20–07:25 बजे कानपुर सेंट्रल, 11:30–11:35 बजे टुंडला जंक्शन, 12:45–12:50 बजे ईदगाह आगरा, 16:05–16:10 बजे गंगापुर सिटी, 18:15–18:20 बजे कोटा जंक्शन, 19:26–19:28 बजे भवानी मंडी, 21:35 बजे नागदा जंक्शन से पास होकर 22:25–22:30 बजे रतलाम जंक्शन, 01:25 बजे गोधरा जंक्शन से पास होकर 04:10–04:15 बजे वडोदरा जंक्शन, 06:40–06:45 बजे सूरत, 08:00–08:02 बजे वापी, 11:08–11:10 बजे बोरीवली तथा बुधवार को 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

वापसी मे गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से बुधवार को 13:45 बजे प्रस्थान कर 14:20–14:22 बजे बोरीवली, 15:51–15:53 बजे वापी, 17:00–17:05 बजे सूरत, 18:40–18:45 बजे वडोदरा जंक्शन, 20:55 बजे गोधरा जंक्शन से पास होकर 23:30–23:35 बजे रतलाम जंक्शन, 00:20 बजे नागदा जंक्शन से पास होकर 01:58–02:00 बजे भवानी मंडी, 03:30–03:40 बजे कोटा जंक्शन, 06:06–06:11 बजे गंगापुर सिटी, 07:40 बजे बयाना जंक्शन से पास होकर 09:10–09:15 बजे ईदगाह आगरा, 10:55–11:00 बजे टुंडला जंक्शन, 15:10–15:15 बजे कानपुर सेंट्रल, 17:30–17:40 बजे ऐशबाग, 18:00–18:02 बजे बादशाहनगर, र 20:40–20:45 बजे गोंडा जंक्शन, 22:16–22:18 बजे बस्ती तथा गुरुवार को 23:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के