Breaking News

Honey Singh Nephew Killed: सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, टूटे सिंगर, बोले- भोलेनाथ महर – punjab jalandhar road accident honey singh nephew killed singer emotional post Bholenath naam jaap tmovb


पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक समेत दो युवकों की मौत हो गई. खबर से परिवार और पंजाबी संगीत जगत में गहरा शोक छा गया है. हनी सिंह ने भी इस दुखद घटना के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपना दुख जताया है. 

दर्द में हनी सिंह
यो यो हनी सिंह पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़के हादसे में भतीजे विदित ओलक की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा है. दुख की घड़ी में हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह मेरे लिए एक अंधकारमय दशक है. अपने भतीजे को खोना बेहद दुखद है. भोलेनाथ महर… महर…

पुलिस के अनुसार, यह हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ।. विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार एक मित्र की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. तभी उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई. 

हनी सिंह की पोस्ट

मृतकों में विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और हनी सिंह के भतीजे थे. दूसरे मृतक आरव तलवार, प्रसिद्ध पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन बाकी तीन लोग पहले ही घर लौट चुके थे.

हादसे के बाद हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोक जताया। हालांकि उन्होंने विस्तृत बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट से उनके दुख और परिवार पर पड़े झटके का अंदाजा लगता है. विदित ओलक और आरव तलवार के निधन से दो परिवार टूट गए हैं. हनी सिंह के लिए यह निजी और असहनीय नुकसान है, क्योंकि मृतक उनके अपने भतीजे थे. इस दुखद घटना ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर पैदा कर दी है. 

सोशल मीडिया पर फैंस भी दोनों युवकों के लिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवारों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के