Ganesh Atharvashirsha : करवा चौथ पर इस पाठ का मिल सकता है तुरंत फल, दूर हो सकती है सभी बाधाएं | Significance Of Ganesha Worship On Karwa Chauth

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गणेशजी को न केवल प्रथम पूज्य कहा गया है बल्कि उन्हें कष्टहर्ता, विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। गणेशजी की सबसे पहले पूजा इसी वजह से करते हैं ताकि उपासना निर्विघ्न पूरी हो सके। वैदिक ज्योतिष में गणेशजी की पूजा अर्चना मेें गणेश अथर्वशीर्ष पाठ का सबसे ज्यादा महत्व बताया गया है। इससे गणेशजी प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से आपके जीवन की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।





