Diwali 2026: दीपावली की पूजा के बाद कौनसा पटाखा जलाना होता है शुभ, जानें किस वाहन से होगा मां लक्ष्मी का आगमन | Diwali Puja Firecrackers Goddess Lakshmi Arrive On Elephant

दीपावली पर महालक्ष्मी के साथ गणेश और सरस्वती पूजन की परंपरा समृद्धि, विवेक और ज्ञान के संतुलन का संदेश देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी का कमल आसन पवित्रता और अनासक्ति, चार भुजाएं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, कमल पुष्प निर्मलता तथा स्वर्ण मुद्राएं समृद्धि और लोककल्याण की प्रतीक हैं। वहीं, वरद और अभय मुद्राएं कृपा तथा निर्भयता का संदेश देती हैं। दीपावली को अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का पर्व माना जाता है।





