Breaking News

बेंगलुरु: गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर मिला धोखा… दो लोगों ने मिलकर लूटे 20 लाख के गहने – bengaluru grindr dating app robbery gold jewellery worth 20 lakh pvzs


बेंगलुरु में डेटिंग ऐप Grindr के जरिए एक शख्स से दोस्ती करना महंगा पड़ गया. पश्चिमी बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट इलाके में डेट पर बुलाए गए एक शख्स और उसके साथी पर करीब 20 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने का आरोप है.

आरोप है कि दोनों ने चाकू की नोक पर पीड़ित को धमकाया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों नाजिया और सैयद मौशिन को गिरफ्तार किया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

घटना 22 अक्टूबर को पश्चिमी बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, एक शख्स की Grindr नाम के लोकप्रिय गे डेटिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी. इसके बाद उसने मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के अपार्टमेंट पर बुलाया. उस वक्त घर का मालिक और उसका परिवार शहर से बाहर घूमने गए हुए थे.

पीड़ित जिस अपार्टमेंट में ठहरा हुआ था, वह उसके दोस्त का था. घर का मालिक और उसकी पत्नी बाहर गए हुए थे और घर की चाबियां पीड़ित के पास थीं. इसी दौरान उसकी डेटिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से बातचीत हुई और उसने उसे घर पर मिलने के लिए बुला लिया.

आरोप है कि जब मिलने आया व्यक्ति अपना मास्क हटाने लगा, तो पीड़ित को पता चला कि वह ट्रांसजेंडर है. हालांकि, इसके करीब 10 मिनट बाद एक अन्य ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी वहां पहुंच गया.

आरोप है कि अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद दोनों व्यक्तियों ने पीड़ित को चाकू की नोक पर धमकाया और उसे डराया. इसके बाद दोनों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया और वहां रखी अलमारी को भी खोल लिया.

अलमारी में सोने के गहने रखे हुए थे. दोनों आरोपी कथित तौर पर करीब 226 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए. लूटे गए गहनों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस शिकायत के मुताबिक, अपार्टमेंट का मालिक और उसकी पत्नी यात्रा पर गए हुए थे. उन्होंने घर की चाबियां वहां रह रहे शख्स को दी थीं.

वारदात की जानकारी मिलने के बाद घर का मालिक बेंगलुरु वापस लौटा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में घर से सोने के गहने चोरी होने की जानकारी दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नाजिया और सैयद मौशिन को गिरफ्तार किया है. दोनों पर डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आए शख्स के साथ लूटपाट करने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है. फिलहाल, पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के