द्वारकाधीश मंदिर में 8 को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव,मंदिर में तैयारियां पूरी | Dwarkadhees Temple

मंदिर में सजावट और चित्रकारीदीपावली को लेकर मंदिर में सफाई, रंगाई-पुताई, पिछवाई और सामग्री सिद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। अहमदाबाद के चित्रकार बाबूलाल शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा, कुणाल शर्मा तथा कांकरोली-बिजोलिया के रामप्रसाद शर्मा ने जगमोहन के भीतर-बाहर हाथी, ब्रह्मा-विष्णु-महेश के विमानों में प्रभु दर्शन, सिंह पोल, बेलबूटे, शंख, नाचते मोर, ऐरावत हाथी, द्वारपाल सिपाही, आरती करती गोपियां, शेर, घोड़े और गायों की कलाकृतियां बनाई हैं। द्वारकेश गौशाला में भी सजावट की तैयारियां जारी हैं। पीठाधीश्वर गोस्वामी वागीश कुमार महाराज, युवराज वैदान्तकुमार और सिद्धान्तकुमार के आगमन से पहले तैयारियां पूरी की जाएंगी।





