फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb
कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा भड़क उठा है. यूजर्स का आरोप है कि शो ने घरेलू हिंसा को रोमांस के नाम पर दिखाकर उसे सामान्य बनाने की कोशिश की है.
इंटीमेट सीन पर विवाद
‘महादेव एंड सन्स’ शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें धीरज और रज्जी रोमांस करते दिख रहे हैं. बेडरूम सीन में धीरज अपनी शर्ट उतार देता है और रज्जी को बांहों में लेकर रोमांस करता है. पारिवारिक सीरियल में इंटीमेट सीन देखकर दर्शकों के होश उड़ गए. एक ने लिखा कि ‘महादेव एंड सन्स’ बंद कर देना चाहिए. दूसरे ने कहा कि इससे अच्छा बी-ग्रेड मूवी दिखा देते हैं. एक ने कहा कि ये क्या बकवास है. कुछ लोगों ने कहा कि आज कल के पारिवारिक शो परिवार के साथ देखने वाले नहीं रहे.
कई लोगों ने कहा कि इस तरह के शो ऑन एयर नहीं होने चाहिए. कुछ लोगों ने इसे वाहियात और गिरा हुआ बताया.
पहले भी हुआ था विवाद
ये पहली बार नहीं है जब ‘महादेव एंड सन्स’ शो को लेकर विवाद हो रहा है. इससे पहले भी शो में प्यार के नाम पर घरेलू हिंसा को प्रमोट करने का आरोप लगा था. एक सीन में धीरज, रज्जी को बेड पर रोकता है. रज्जी का हाथ गर्म आयरन से छू जाता है और वो दर्द से चीखती है, जिसके बाद धीरज उसका मुंह ढक देता है और कहता है कि उनके दिल में उसके लिए प्यार नहीं है.
इससे पहले धीरज रज्जी को थप्पड़ मारते और धक्का देते भी दिखे थे. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने कहा कि ऐसा व्यवहार “रोमांटिक टेंशन” नहीं, बल्कि हिंसा और नियंत्रण है. विवाद बढ़ा, तो धीरज का किरदार निभा रहे असिम खान ने इसे “गलतफहमी” बताया और कहा कि पूरा एपिसोड देखे बिना निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे पहले रज्जी नशे में होती है और धीरज उस पर पानी डालता है, जबकि आयरन से हाथ जलना गलती से होता है.
वो बात वहीं खत्म हो गई. अब देखते हैं कि रोमांटिक सीन पर मेकर्स और एक्टर्स की ओर से क्या सफाई आती है.
—- समाप्त —-





