Breaking News

लखनऊ: ट्रिपल मर्डर के बाद सआदतगंज में एक और वारदात, चाकू से गोदकर युवक की हत्या – lucknow saadatganj murder stabbed to death video viral ntc apdy


लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में रेहान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर के बाद सआदतगंज में एक और हत्या की वारदात सामने आई है.

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक युवक खून से सने कपड़ों में भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि रेहान सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.

बता दें कि सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में इससे पहले ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई थी. पुराने मामले में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी ऋषभ शुक्ला पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था. मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई थी.

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था

पुलिस के मुताबिक, उस मामले में पार्किंग और चबूतरा बनवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप था कि विवाद के दौरान ऋषभ शुक्ला ने गाली-गलौज के बाद पिस्टल से तीनों पर फायरिंग की थी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर पिस्टल और मैगजीन लेकर बैठा रहा था और घायलों की मदद करने वालों को भी गोली मारने की धमकी दी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के