दीपावली पर बन रहा तीन दुर्लभ योगों का महासंयोग, अभ्यंग स्नान करना माना जाता है शुभ | Diwali 2026 Maha Sanyog Dhanteras Govardhan Puja Bhai Dooj Dates

पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि 12 महीनों में कार्तिक मास को विशेष प्रधानता दी गई है। कृष्ण पक्ष में करवा चौथ, रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, नरक चतुर्दशी और दीपावली जैसे पर्व मनाए जाते हैं, वहीं शुक्ल पक्ष में अन्नकूट, भाई दूज, सौभाग्य पंचमी, सूर्य षष्ठी, गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देवप्रबोधिनी एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व आते हैं। धार्मिक परंपराओं के साथ यह समय परिवार, सामाजिक उल्लास और शुभ कार्यों की शुरुआत का भी प्रतीक है।





