Delhi में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश शुरू!
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 से नीचे दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Source link





