Breaking News

खेत जोत रहे लोगों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत… हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर किया कांड – amritsar gajiwal land dispute firing history sheeter wife minor son arrested lclcn


पंजाब के अमृतसर देहाती इलाके के गांव गाजीवाल में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. यहां खेत जोत रहे लोगों पर एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने परिवार के साथ मिलकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी युद्धवीर उर्फ योद्धा, उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

वारदात थाना ब्यास के अंतर्गत आने वाले गांव गाजीवाल में हुई. एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है. मनजीत सिंह और दविंदर सिंह अपनी करीब ढाई से तीन किले जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान उनके रिश्तेदार युद्धवीर उर्फ योद्धा अपनी पत्नी जसकिरण कौर और करीब 16 वर्षीय बेटे अभिनूर सिंह के साथ वहां पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: 11 पिस्टल, सवा 2 किलो हेरोइन… अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि तीनों ने बिना किसी बातचीत के खेत में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. अचानक हुए इस हमले में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, दविंदर सिंह पुत्र वसन सिंह निवासी लंगड़वाल को भी गोली लगी. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है.

8-9 आपराधिक मामले दर्ज, हत्या के प्रयास का भी आरोपी है योद्धा

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि मुख्य आरोपी युद्धवीर उर्फ योद्धा इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास यानी धारा 307 और आर्म्स एक्ट समेत 8 से 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पुलिस को वांछित भी था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस ढाई से तीन किले जमीन को लेकर विवाद हुआ, उसे पीड़ित पक्ष ने नियमानुसार खरीदा था. राजस्व रिकॉर्ड और कानूनी दस्तावेजों की जांच में जमीन पर मनजीत सिंह और दविंदर सिंह का अधिकार सही पाया गया है. इसके बावजूद आरोपी रिश्तेदारी का हवाला देकर उस पर जबरन अपना हक जता रहा था.

इसी विवाद के चलते आरोपी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर फायरिंग कर दी. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में युद्धवीर की पत्नी जसकिरण कौर की भी सक्रिय भूमिका थी. उसने हथियार और असलहा मुहैया कराने में मदद की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्लॉक समेत 4 अवैध हथियार और 26 जिंदा कारतूस बरामद

आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार हथियार बरामद किए हैं. इनमें एक ग्लॉक पिस्टल, दो 30 बोर पिस्टल और एक 12 बोर बंदूक शामिल है. इसके अलावा पिस्तौलों के 16 जिंदा राउंड और 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इस तरह पुलिस ने कुल 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. बरामद हथियारों और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

उन्होंने साफ किया कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

—- समाप्त —-



Source link

  • Be@2027

    Author:

    thebharateditorial@gmail.com https://bharateditorial.com Journalist
Avatar

Be@2027

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Breaking News

1857 की क्रांति की विरासत, अमीर खुसरो की जन्मस्थली… जानिए आखिर क्या है एटा जिले का इतिहास – legacy of the 1857 revolt birthplace of Amir Khusrau Etah district up election 2027 lclg

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पहचान इतिहास, धार्मिक स्थलों और राजनीति से जुड़ी रही है. 1857 की क्रांति के
Breaking News

फैमिली शो में लिमिट भूले मेकर्स! इंटीमेट सीन्स देखकर भड़के दर्शक, बोले- बंद करो… – mahadev and sons controversial intimate scene domestic violence social media reaction tmovb

कलर्स टीवी के शो ‘महादेव एंड सन्स’ में धीरज और रज्जी के बीच दिखाए गए एक विवादित इंटीमेट सीन के